नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलते देख जहां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू कर दिया है, वहीं उनकी पार्टी के ही कुछ नेता ही सारे नियम कायदों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सुपौल से जुड़़ा है। यहां पूर्व सांसद और भाजपा के दिग्गज नेता विश्वमोहन कुमार अपने घर में फिल्म की शूटिंग करवाते पकड़े गए हैं। इस दौरान उनके घर से फिल्मी कलाकारों के साथ सैकड़ों की तादाद में गांव वाले भी मिले हैं।