20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Asia / चीन में कोरोना का कहर के बीच आग का तांड़व, 19 की मौत

चीन में कोरोना का कहर के बीच आग का तांड़व, 19 की मौत

HIGHLIGHTS चीन के दक्षिण पश्चिम प्रांत सिचुआन के जंगलों में भीषण आग लगी आग में झुलसकर मरने वालों में 18 दमकलकर्मी शामिल चीन में कोरोना से 3305 लोगों की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 1 Apr 2020, 8:31 AM IST

Fire in Forest

fires in China forest amidst Corona havoc

बीजिंग। कोरोना के कहर के बीच चीन से एक बड़ी खबर सामने आई है। चीन के दक्षिण पश्चिम प्रांत सिचुआन के जंगलों में भीषण आग लग गई है। इस अग्निकांड में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, इसमें 18 फायरफायटर शामिल हैं।

चीन की सरकारी मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को स्थानीय समयानुसार 3 बजकर 51 मिनट पर आग लगी है। देखते ही देखते यह आग पूरे पहाड़ और जंगल में फैल गई। बता दें कि चूंकि इस वक्त चीन में मौसम गर्म है और हवाएं तेज चल रही है, इसलिए आग की लपटें तेजी के साथ फैलते हुए पूरे जंगल में फैलती चली गई।

18 दमकलकर्मी की मौत

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जब आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली तो मौके पर भारी संख्या में दमकलकर्मी पहुंचे और आग बुझाने के काम में जुट गए। इस बीच आग की लपटें इतनी तेज थी कि इससे झुलसने से 18 दमकलकर्मियों की मौत हो गई।

81.46 करोड़ की संपत्ति के मालिक BJP MP सनी देओल दिल से बेहद गरीब, जानिए कैसे

शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जब ये लोग आग बुझा रहे थे, उस दौरान अचानक हवा का रुख बदल गया और ये सभी पहाड़ों के बीच फंस गए और जलकर मर गए।

1000 से अधिक लोग आग बुझाने में जुटे

आग ने इतना विकराल रूप ले लिया है कि अब इसपर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में चीनी सरकार ने 300 प्रोफेशनल फायरफाइटर्स और 700 सैन्यकर्मियों को भेजा है। फिलहाल आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है।

आपको बता दें कि इससे एक साल पहले इन्हीं जंगलों में भीषण आग लगी थी। उस दौरान आग पर काबू पाने के दौरान 27 दमकलकर्मी समेत 30 लोगों की मौत हो गई थी। चीन के सिचुआन प्रांत में अक्सर इस तरह से आग लगते रहती है।

लॉकडाउन के बीच सलमान खान करेंगे 25 हज़ार दिहाड़ी मजूदरों की देखभाल,25 करोड़ रूपये तक आएगा खर्च!

मालूम हो कि चीन में कोरोना की वजह से अब तक 3305 लोगों की मौत हो गई है, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 81518 पहुंच गई है।