29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना का कहर: त्रिपुरा में नाइट कर्फ्यू का खुला उल्लंघन, प्रशासन ने सील किए दो मैरिज होम

वेस्ट त्रिपुरा में जारी नाइट कर्फ्यू का उल्लघंन करने पर जिलाधिकारी डॉ. शैलेश कुमार यादव ने शहर के दो मैरिज हॉल्स को एक साल तक के लिए सीज कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 27 Apr 2021, 7:54 PM IST

untitled_2.png

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) की लहर के बीच अब राज्य सरकारों ने सख्ती शुरू कर दी है। इस बीच वेस्ट त्रिपुरा में जारी नाइट कर्फ्यू ( Night curfew in West Tripura ) का उल्लघंन करने पर जिलाधिकारी डॉ. शैलेश कुमार यादव ने शहर के दो मैरिज हॉल्स को एक साल तक के लिए सीज कर दिया है। इसकेे साथ ही पुलिस को सोमवार रात को मंडप में इकट्ठा हुई भीड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यही नहीं जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस पर प्रशासन का सहयोग न करने का आरोप लगाया है।

भारत बायोटेक ने भी घोषित किए वैक्सीन के रेट, निजी अस्पतालों को 1200 रुपये में मिलेगी Covaxin

डीएम शैलेश ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। जिसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर लोगों इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है व इसका उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। वहीं, डीएम शैलेश यादव ने राज्य सरकार से ईस्ट अगरतला पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस अधिकारी को निलंबित करने की मांग की है। डीएम ने बताया कि देशर में कोहराम मचा रही कोरोना वायरस की दूसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने दिन रात एक किया हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के रोजाना सौ से अधिक केस सामने आ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार एक हजार से ज्यादा मरीजों को हॉस्पिटल में बेड और ऑक्सीजन मुहैया कराने में बुरी तरह से असफल साबित हो रही है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते नाजुक स्थिति को लेकर सरकार ने प्रभावी वैक्सीनेशन के अलावा जरूर कुछ आवश्यक कदम उठाए हैं।

Coronavirus: सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान मामले में सीनियर एडवोकेट जयदीप गुप्ता और मीनाक्षी अरोड़ा को बनाया एमिकस क्यूरी

कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ा उछाल

लेकिन चिंता की बात यह है कि फिलहाल वेस्ट त्रिपुरा जनपद और अगरतला नगर निगम क्षेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। इस बीच डीएम शैलेष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात पैलेस कंपाउंड स्थित त्रिपुरा रोयल फैमिली से जुड़े दो विवाह मंडपों पर सील लगाई गई है। उन्होंने बताया कि दोनों विवाह मंडपों मेंनाइट कर्फ्यू के बावजूद भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।