25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 साल पहले पति का निजी अंग काटकर सड़क पर फेंकने वाली लोरेना बोलीं- मेरे उस काम से एक बड़ा बदलाव आया

Crime Against Women: लोरेना का कहना है कि अब घरेलू हिंसा को लोग चुटकुले की तरह नहीं लेते हैं।
2 min read
Google source verification
Crime News

लोरेना, जो 1993 की घटना के बाद दुनियाभर में चर्चा में आ गई थीं।

Crime Against Women: अमेरिका की रहने वाली लोरेना बॉबबिट 30 साल पहले अपने देश ही नहीं दुनियाभर में चर्चा में आ गई थीं। लोरेना ने अपने पति जॉन बॉबविट का प्राइवेट पार्ट काटकर फेंक दिया था। लोरेना ने पति पर रेप का आरोप लगाते हुए किया था। कुछ लोगों ने तब उनको सनकी तो कुछ ने घरेलू हिंसा के खिलाफ एक प्रतीक के तौर देखा था। लोरेना ने एक बार फिर उस वाकये पर बात की है।

मैंने जो किया, उसने घरेलू हिंसा के प्रति लोगों का नजरिया बदला: लोरेन
लोरेना बॉबबिट ने एक इंटरव्यू में कहा कि मेरे वाकये के बाद से बीते 30 सालों में घरेलू हिंसा अब सीरियस बात हो गई है। मैंने जो किया, उससे कम से कम ये बेहतर बदलाव तो आया है कि लोग अब घरेलू हिंसा की गंभीरता को समझते हैं। इसमें हाल के सालों में टेक्नॉलजी में जो बदलाव आया है, उसका भी महत्व है।

लोरेन ने खुद ही पुलिस को दी थी, कहां है जॉन के निजी अंग का हिस्सा
54 साल की लोरेन ने 23 जून 1993 को वर्जीनिया के मानसास में अपने घर में सोते समय अपने पति जॉन वेन बॉबबिट का निजी अंग काट दिया था। सोते समय चाकू से उसका निजी अंग काट दिया था। उसने पति के अंग को सड़क के किनारे फेंक दिया था। लोरेन ने ही उसने पुलिस को बताया था कि वह हिस्सा कहां मिल सकता है। दस घंटे की सर्जरी के बाद जॉन के अंग को दोबारा जोड़ा गया था। लोरेन ने हमले की वजह पति का दुर्व्यवहार और बलात्कार कहा था। जॉन पर रेप तो लोरेन पर पति पर हमले का मुकदमा चला था। दोनों ही बाद में छूट गए थे। जॉन और लोरेन ने 1995 में तलाक ले लिया था। लोरेन की इस घटना पर 'आई वाज लोरेना बॉबबिट' नाम से फिल्म भी बनी है।

यह भी पढ़ें: लाइव इंटरव्यू में एक्ट्रेस सुनीता को इस्लाम अपनाने के लिए मनाने लगा पाकिस्तानी यूट्यूबर, अब मांगी माफी