
दाती महाराज केस में पीड़िता का बयान, कई लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है बाबा
नई दिल्ली। स्वयंभू संत दाती महाराज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली उनकी शिष्या ने बड़ा खुलासा किया है। पीड़िता का आरोप है कि दाती ने उसका ही नहीं, बल्कि कई अन्य लड़कियों का भी यौन शोषण किया है वो बात अलग है कि वो सामने आने से डर रही हैं। एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए पीड़िता ने कहा कि दो साल पहले दाती महाराजा और उनके सहयोगियों ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। यही नहीं पीड़िता ने उस साजिश और आर्थिक डील को भी झूठा बताया जिसकी बात बाबा कह रहे हैं। इसके साथ ही पीड़िता मामले में आरोपियों की धर-पकड़ न होने पर पुलिस के प्रति नाराजगी जाहिर की है।
कई लड़कियों को अपना शिकार बना चुका
न्यूज चैनल से बात करते हुए पीड़ित ने कहा कि अगर दाती को सजा नहीं मिली तो इससे दुष्कर्मियों को बढ़ावा मिलेगा। पीड़िता के अनुसार वह 15 सालों से वहां रह रही थी, जिसके चलते उस मालूम है कि दाती कई लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। वह अपने आप को ईश्वर बताता और लड़कियों उसकी बात पर यकीन कर लेती हैं। यही नहीं पीड़िता ने अन्य लड़कियों से भी सामने आकर दाती महाराज के कारनामों का खुलासा करने की अपील की है। उसने आश्रम में रह रही लड़कियों का मेडिकल कराने की मांग भी की है। जबकि इसके साथ ही पुलिस प्रशासन से उन लड़कियों का भी संज्ञान लेने को कहा है जो आश्रम से भाग गई हैं।
बता दें कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दाती महाराज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 377, 354 और 34 के तहत पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार महिला द्वारा दिल्ली स्थित श्री शनिधाम ट्रस्ट के संस्थापक व उनके सहयोगियों के खिलाफ आरोप लगाए जाने के कुछ दिनों बाद मामला दर्ज किया गया।
Published on:
21 Jun 2018 06:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
