रायपुर पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर एसके रावत ने कहा, "शनिवार को लड़के के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका बेटा लॉकडाउन के कारण हॉस्टल में अकेला फंस गया था। लॉकडाउन में हाल ही में ढील दिए जाने के बाद जब वे उसे अपने साथ लेने के लिए स्कूल पहुंचे, तो स्कूल के कर्मचारी शुरुआत में उसे ( बच्चे को ) उनके साथ ले जाने में संकोच कर रहे थे। हालांकि जब उन्होंने सख्ती से कहा तो उन्होंने लड़के को जाने दिया।"