वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन 11 लोगों के इस तरह से शव मिलना हैरान करने वाली बात है। जानकारी मिली है कि पूरा परिवार फर्नीचर का काम करता था। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से इस मामले जानकारी जुटाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर सभी एंगल पर पैनी नजर रखी जा रही है।