19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / दिल्ली: सीलमपुर में किराएदार ने चार वर्ष की मासूम से किया रेप, आरोपी फरार

दिल्ली: सीलमपुर में किराएदार ने चार वर्ष की मासूम से किया रेप, आरोपी फरार

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक चार वर्ष की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 3 Oct 2018, 9:12 PM IST

दिल्ली: सीलमपुर में किराएदार ने चार वर्ष की मासूम से किया रेप, आरोपी फरार

दिल्ली: सीलमपुर में किराएदार ने चार वर्ष की मासूम से किया रेप, आरोपी फरार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे यौन शोषण जैसे अपराध में लगाम नहीं लग पा रहा है। ताजा मामला दिल्ली के सीलमपुर इलाके का है, जहां पर एक चार वर्ष की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर आरोपी वारदात के बाद फरार है। आरोप है कि पीड़ित बच्ची जिस मकान में रहती है उसी बील्डिंग में परिवार के साथ किराए पर रहने वाले युवक ने मासूम लड़की को अपने हवस का शिकार बनाया है।

पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

आपको बता दें कि पीड़ित बच्ची के परिजनों का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ रेप किया गया है। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना कि बच्ची के साथ केवल छेड़छाड़ किया गया है। हालांकि पॉक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी बालिग है नाबालिग।

शर्म से सिर झुक गया जब रोते हुए 7 साल की बच्ची बोली- टीचर कभी अंगों को छूता तो कभी क्लास में...

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि मासूम बच्ची अपने परिवार के साथ सीलमपुर इलाके में किराए के मकान में रहती है। पीड़ित बच्ची के पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। आरोप यह भी है कि आरोपी लड़का भी अपने परिवार के साथ उसी बिल्डिंग में रहता है। बुधवार को बच्ची अपने मां के साथ घर पर अकेले थी। परिवार के बाकी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच आरोपी लड़के ने बच्ची को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया और फिर उसका रेप किया। बच्ची इस दौरान चिल्लाने लगी तो उसकी आवाज सुनकर पीड़त लड़की की मां आरोपी के कमरे की ओर भागी। पीड़ित की मां को आते देख आरोपी लड़का मौके से फरार हो गया। इसके बाद लड़की मां ने सबको बताया और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को भी इस बाबत सूचना दी गई।