
एयर होस्टेस की मौत में आया नया मोड़, शव का दोबारा होगा पोस्टमोर्टम
नई दिल्ली। दिल्ली के हॉज खास इलाके में 39 वर्षीय एरयहोस्टेजस की मौत का मामला गर्माता जा रहा है। अब इस मामले में नया मोड़ भी आ गया है। मृतक अनिसिया बत्रा का अब दोबारा पोस्टमोर्टम होगा। पुलिस बत्रा के शव का दोबारा पोस्टमोर्टम करवाने जा रही है। बता दें कि अनिसिया के परिजनों ने अनिसिया के पति मयंक सिंघवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 304 बी के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की एसडीएम जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अनिसिया के भाई के मुताबिक उसकी बहन ने प्रताड़ना की बातें उससे साझा भी की थीं। एयर होस्टेस ने खुदकुशी करने से पहले अपनी पति व परिजनों को मैसेज किए थे। परिजनों के आरोपों के बाद शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
Patrika .com/crime-news/lufthansa-airlines-air-hostess-murdered-in-delhi-hauz-khas-area-3106807/?ufrm=ssto">दिल्ली : एयर होस्टेस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार वालों पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
आत्महत्या या हत्या?
शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली पॉश इलाके पंचशील पार्क में एयर होस्टेस अनिसिया बत्रा की दूसरी मंजिल से कूदने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अनीशिया के पति मयंक सिंघवी के मुताबिक, एयर होस्टेस ने छत से कूदकर आत्महत्या की है, वही अनिसिया के भाई करन बत्रा को शक है कि उनकी बहन की हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक, अनिसिया ने शाम करीब साढ़े चार बजे अपने पति मयंक को वॉट्सऐप पर मैसेज किया कि वह एक बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। मृतक के पति ने बताया कि मैसेज मिलते ही वह तुरंत छत पर गया लेकिन वहां पर कुछ भी नहीं देखा। उसके पति ने बताया कि मुझे लगा हो सकता है कि उसने मैसेज भेजने के फौरन बाद ही छलांग लगा दी हो। जिसे ही उसने छत से नीचे देखा उसके होश फाख्ता हो गए। खून से लथपथ अनिसिया नीचे गिरी पड़ी थीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां अनिसियाको मृत घोषित करार दिया। अब सवाल ये उठता है कि आखिर अनिसिया ने यह कदम क्यों उठाया? क्या यह आत्महत्या है या फिर हत्या? उसे खुदकुशी करने के लिए उकसाया तो नहीं गया? ऐसे वह तमाम सवाल है जिसे पुलिस अपनी जांच में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
अनिसिया के परिजनों ने दामाद के खिलाफ की थी शिकायत
जून में अनिसिया के घर वालों ने दामाद मयंक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। अनिसिया रिटायर्ड मेजर जरनल आरएस बत्रा की बेटी है। बता दें कि 27 जून को अनिसिया के घरवालों ने मयंक और उसके परिवार वालों पर दहेज उत्पीड़न और दुर्व्यव्हार की शिकायत भी की थी। घरवालों के अनुसार, अनिसिया ने मरने से पहले कई मैसेज कर बताया था कि उसका पति उसे तंग करता है।
Published on:
16 Jul 2018, 10:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.