10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में 11 लाशें: घटनास्थल पर पहुंचे सीएम केजरीवाल, उलझती जा रही है मौत की गुत्थी

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर से 11 शव रस्सी से लटके मिले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 1 Jul 2018, 12:23 PM IST

news

fgfgfg

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर से 11 शव रस्सी से लटके मिले हैं। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस से घटना संबंधी जानकारी लेने के बाद सीएम केजरीवाल ने मीडिया से भी बात कही। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी घटना ही है। पुलिस इस मामले की खोजबीन में लगी है। आपको बता दें कि मरने वालों में 7 शव महिलाओं के हैं। सभी शवों के मुंह और आंखों पर पटटी बंधी मिली हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो अभी तक मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है।

उत्तराखंड: पौड़ी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में 35 लोगों की मौत

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 सदस्य रविवार को रहस्यमय परिस्थिति में मृत पाए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरूष हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इनमें से कुछ फंदे से लटके मिले जबकि कुछ के शव जमीन पर पड़े हुए थे, जिनके हाथ और पैर बंधे हुए थे। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया हमें लगा कि इन्होंने आत्महत्या की है लेकिन हम हत्या के अन्य संभावित कोण से भी जांच कर रहे हैं। हम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं। यह परिवार बुराड़ी के संत नगर में अपने दोमंजिले घर में एक ग्रॉसरी की दुकान और प्लाइवुड की दुकान चलाता था।

केंद्रीय मंत्री का बयान: टाइगर मोदी का मुकाबला बंदर और गधों की फौज से

अधिकारी ने बताया कि दुकान रोजाना सुबह छह बजे खुल जाती थी लेकिन जब आज सुबह 7.30 बजे तक दुकान नहीं खुली तो एक पड़ोसी ने इसका कारण जानने के लिए घर के भीतर देखा तो पाया कि घर के कई लोग आंगन की जाली से लटके हुए हैं। पड़ोसी ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।