उत्तर पूर्वी दिल्ली में बीते दिनों जिस 10 साल के लड़के के साथ हैवानियत की गई थी, आखिरकार 13 के दिन के बाद वो मासूम जिंदगी की जंग हार गया। ये बच्चा दिल्ली के एलएनजेपी हॉस्पिटल में एडमिट था। बच्चे के साथ तीन नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी थी। इस घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस से जवाब भी मांगा था। साथ ही इस बच्चे के बारे में जानकारी साझा की थी।