27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोठी हत्‍याकांड में नया खुलासा, महिला ने संबंध बनाने से मना किया तो गार्ड ने कर दिया कत्‍ल

गार्ड की गिरफ्तारी से इस केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतका ने गार्ड और उसके दोस्‍त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था।

2 min read
Google source verification
crime in delhi

कोठी हत्‍याकांड में नया खुलासा, महिला ने संबंध बनाने से मना किया तो गार्ड ने कर दिया कत्‍ल

नई दिल्‍ली : शाहदरा के विवेक विहार इलाके की एक आलीशान कोठी में पुलिस ने 6 अक्‍टूबर को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। लाश की नाक से खून बह रहा था और आसपास उसकी चूड़ियां बिखरी पड़ी थीं। ऐसा लग रहा था कि उनके साथ जबरदस्‍ती करने की कोशिश की गई है। इस केस की तफ्तीश कर रही पुलिस के हाथ 9 अक्‍टूबर बड़ी कामयाबी लगी। उसने उस कोठी की देखभाल और सुरक्षा की जिम्‍मेदारी निभाने वाले गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। हत्‍या के बाद से ही गार्ड फरार था। बता दें कि कोठी के मालिक बड़े बिजनेसमैन हैं और वह अमरीका में रहते हैं। इस कोठी में गार्ड अकेला रहता था।

महिला की हुई पहचान
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान हो गई है। वह गाजियाबाद की रहने वाली है और उसकी उम्र 42 साल है। गार्ड की गिरफ्तारी से इस केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गार्ड ने बताया कि उस महिला ने उसके और उसके दोस्‍त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था, इसलिए गुस्‍से में उन दोनों ने मिलकर उसके साथ जबरदस्‍ती करने की कोशिश की, लेकिन जब उसमें कामयाब नहीं हो पाए तो उसकी हत्‍या कर दी। गार्ड उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है। उसका नाम सुशील है। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) मेघना यादव ने जानकारी दी कि उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दूसरे आरोपी की अब भी तलाश है।

गार्ड की पत्‍नी से नहीं बनती थी
पास पड़ोस के लोगों ने बताया कि इस कोठी में सिर्फ एक गार्ड रहता था। गार्ड विवाहित था, लेकिन पत्‍नी के साथ उसका सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। जिस महिला की हत्‍या की गई है, उसके बारे में बताते हुए पड़ोसियों ने कहा कि इसे दो दिन पहले भी पहले भी उन लोगों ने कोठी में जाते देखा था। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि गार्ड का व्‍यवहार अच्‍छा नहीं था। वह रोजाना शराब पीकर हंगामा करता था। लोगों के साथ गाली गलौच भी करता था। इतना ही नहीं इस कोठी में कई महिलाएं आती जाती थीं। पड़ोसी कई बार इस गार्ड की शिकायत आरडब्‍लूए से कर चुके थे। इसके बावजूद वह अपनी हरकत से बाज नहीं आता था।