देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे औऱ विश्वास की डोर पर टिका होता है, लेकिन जब ये डोर टूट जाती है तो नतीजा क्या हो सकता है ये जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। खास बात यह है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने खुद ही पुलिस के सामने आत्मसर्पण कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित अपनी पत्नी पर शक करता था और इसके चलते आए दिन वह अपनी पत्नी के साथ इसको लेकर लड़ाई झगड़े भी करता था। लेकिन एक दिन पति ने सभी हदें पार कर दीं और कैंची से पत्नी पर कई वार कर डाले।