यह घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को महज कुछ घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक कार पहले महिला को टक्कर मारती है। फिर महिला के सड़क पर गिरने के बाद आस-पास खड़े लोग उसे बचाने के लिए आगे भी आते हैं, लेकिन नशे में धुत सब इंस्पेक्टर रुकने की बजाए इस बुजुर्ग महिला पर कार समेत घसीटना जाता है। आखिरकार लोगों की मदद से महिला वहां से निकल पाती है।