गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि यह घटना गलत है। जानबूझकर इसको उकसाया जा रहा है। लोकतंत्र के दायरे में रहकर अपनी भावनाओं को जाहिर करना चाहिए। दो महीना नेशनल हाईवे बंद किया तब भी हमने रुकावट नहीं की। आज पत्थर मार रहे हैं, आगजनी कर रहे हैं, सरकार इसको टालरेट नहीं करेगी और सख्त कार्रवाई करेगी। हमने अतिरिक्त फोर्स लगाई है।