वीडियो में आप देख सकते हैं वहां मौजूद अन्य तीन महिलाएं इस जालिम को रोकने की कोशिश करती हैं, लेकिन मजाल है कि ये महाशय अपने गुस्से पर काबू कर पाएं। यहां आकर भी ये इस महिला पर अपनी ताकत का पूरा इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं। 37 सेकेंड के इस वीडियो में इस जनप्रतिनिधि ने कम से कम 12 बार इस महिला पर अपने लातें बरसाई हैं।