30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चरित्र शंका में पत्नी को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला, दीवार खून से रंग गई

थाना अंतर्गत ग्राम हर्राठेमा में पति ने पत्नी की चरित्र शंका के चलते डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी पहुंचाया। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 3 Nov 2024, 10:39 PM IST

थाना अंतर्गत ग्राम हर्राठेमा में पति ने पत्नी की चरित्र शंका के चलते डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी पहुंचाया। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Murder थाना अंतर्गत ग्राम हर्राठेमा में पति ने पत्नी की चरित्र शंका के चलते डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी पहुंचाया। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आपसी बातों को लेकर हुआ विवाद, फिर हुई घटना

घटना गोवर्धन पूजा के दिन शाम 4 बजे की है। इसकी जानकारी पुलिस को रात 9 बजे मिली। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच आपसी बातों को लेकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी की पति ने डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।

इतना मारा कि डंडा ही टूट गया

आरोपी पति विवाद के बाद इतने गुस्से में था कि वह अपनी पत्नी को डंडे से इतना मारा की डंडा ही टूट गया। आसपास की दीवार खून से रंग गई।

यह भी पढ़ें :

गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की बनाई आकृति, गोवंश के खुर से कुचलाकर लोगों ने एक-दूसरे को लगाया तिलक

पड़ोसी ने किया बचाव का प्रयास, लेकिन नहीं माना

घटना व वाद-विवाद को देख रहे पड़ोसी व गांव की उपसरपंच जागेश्वरी गावडे ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने कह दिया कि यह हमारे घर का मामला है। इसमें कुछ मत बोलो। इसके बाद पत्नी को डंडे से लगातार मारते रहा और पत्नी ने दम तोड़ दिया। हालांकि पड़ोसी जब महिला को उठाने का प्रयास किया तो उसकी सांसें चल रही थी। इलाज नहीं मिलने के कारण तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें :

माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर-द्वार सजकर तैयार, शुभ मुहूर्त में की जाएगी पूजा

उपसरपंच ने दर्ज कराई रिपोर्ट

उप सरपंच जागेश्वरी गावडे ने रिपोर्ट दर्ज कराया और पुलिस को पूरी जानकारी दी। उपसरपंच ने बताया पति-पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। पति नहीं माना और पत्नी को डंडे से पीटता रहा। महिला को भी बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन देर हो गई।

आरोपी से की जा रही पूछताछ

थाना प्रभारी रविशंकर पांडे ने बतायाकि मामले की जानकारी के बाद महिला के शव को मरच्युरी पहुंचाया गया। अब आरोपी से पूछताछ चल रही है। इसके बाद ही घटना का वास्तविक कारण पता चल पाएगा। प्रथम दृष्टि में मामला पारिवारिक विवाद व चरित्र शंका का लग रहा है। पूरी तरह जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस ने धारा 194 बीएनएस एवं धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।