सिंधिया हाउस की इस इमारत में आयकर का जांच विभाग है। यहीं पर बेनामी संपत्ति समेत आयकर से जुड़े कई अहम दस्तावेज रखे गए थे। आग के भीषण रूप के देखते हुए ये कहा जा रहा है कि अंदर रखे सारे दस्तावेज जल चुके हैं। जिनमें विजय माल्या, ललित मोदी , नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से जुड़ी फाइले में शामिल हैं। इन्हीं दस्तावेजों के सहारे भारत सरकार उनको सजा देना चाहती थी। इस घटना के बाद आयकर विभाग बैकफुट पर नजर आ रहा है, क्योंकि जो दस्तावेज जले हैं उसे इकट्ठा करने में विभाग को काफी मुश्किलें आई थीं।