पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
पटना पुलिस महानिरीक्षक एऩ एच़ खान ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। पुलिस घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के मालिक तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों - अमर कुमार, दीपक कुमार और सुनील कुमार तथा एक नाबालिग लड़के (सभी भरथुआ गांव निवासी) को गिरफ्तार किया है। अमर के पास से घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन और वायरल वीडियो भी जब्त किया गया है।