कोलाकाता। फिल्मों में एंट्री कराने के नाम पर कास्टिंग काउच की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं। ऐसी ही एक घटना वेस्ट बंगाल में सामने आई है। यहां एक फिल्म डायरेक्टर ने एक महिला को अपनी फिल्म में एक्ट्रेस बबाने का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इस पर महिला ने न केवल डायरेक्टर का विरोध किया, बल्कि बागुईआटी थाना उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।