27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी की हत्या के लिए पुलिसकर्मी ने दी सुपारी, बच्चों को देख बदल गया हत्यारों का मन

पुलिसकर्मी ने रची पत्नी की हत्या की साजिश, बदमाशों को दी सुपारी, लेकिन बच्चों को देख लौट तीन बार लौट आए हत्यारे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 28 Sep 2018, 10:51 AM IST

police

पत्नी की हत्या के लिए पुलिसकर्मी ने दी सुपारी, बच्चों को देख बदल गया हत्यारों का मन

नई दिल्ली। देश के दक्षिणी इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी ने ही अपनी पत्नी हत्या की साजिश रच डाली है। जहां लोगों की सुरक्षा का बीड़ा उठाने वाले पुलिसकर्मी ही बन बैठा अपराधी। मामला कर्नाटक के शिवमोगा जिले का है, जहां पुलिस महकमे में मुख्य हवलदार रवींद्र गिरि नाम के शख्स ने पहले तो पत्नी की हत्या के लिए योजना बनाई। फिर उसे अंजाम देने के लिए बदमाशों को सुपारी दे डाली। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था, हत्यारे हत्या करने तो पहुंचे लेकिन बच्चों को देख उनका दिल पसीज गया और वे लौट आए। लेकिन ये इतना आसान नहीं था...जानिए क्यों?

दिल्ली से जुड़ा आतंकी हाफिज सईद का टेरर फंडिंग जाल, NIA के छापे में हुआ खुलासा

ये है पूरा मामला
दरअसल रवींद्र की पत्नी के अलावा एक प्रेमिका भी थी। पत्नी उसके प्रेम में रोड़ा बनी हुई थी, यही वजह थी कि वो अपनी पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था। इसके लिए उसने साजिश रची। बदमाशों को अपनी पत्नी की हत्या के लिए सुपारी दी। उसने सुपारी लेकर हत्या करने वाले फिरोज और दो अन्य बदमाशों से संपर्क किया और हत्या के लिए 4 लाख रुपए देने का वादा भी किया। लेकिन जब बदमाश मौके पर पहुंचे तो फिरोज ने बंदूक का ट्रिगर दबाने से दो अन्य बदमाशों को रोक दिया। फिरोज को लगा कि अगर वे लोग पुलिसवाले की पत्नी को मार देते हैं तो उनके दो छोटे बच्चों का क्या होगा? यही सोचकर फिरोज अपने साथियों के साथ लौट आया। ऐसा एक बार नहीं बल्कि तीन बार हुआ। तीनों बार फिरोज साथियों को हत्या करने से रोक देता और लौट आता।

तस्वीर ने खोला पूरा राज
रवींद्र की इस करतूत का खुलासा एक तस्वीर से हुआ। दरअसल, भद्रावती पुलिस ने फिरोज को किसी और मामले में गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान रवींद्र की पत्नी की तस्वीर फिरोज के पास मिली। जब इस बारे में सख्ती से पूछताछ की गई तो फिरोज ने रवींद्र द्वारा रची गई हत्या की साजिश का भंडाफोड़ कर दिया।

मौसम अलर्टः केरल, बेंगलूरु समेत अगले दो दिन देश के कई इलाकों में मेहरबान रहेगा मानसून

साजिश की वजह प्रेम संबंध
रवींद्र की शादी नौ साल पहले देवनागेरे की रहने वाली अनीता से हुई थी, जिनसे एक बेटा (8) और एक बेटी (6) हैं। रवींद्र के प्रेम प्रसंग की वजह से अक्सर उनके बीच झगड़ा होता रहता था। रवींद्र ने शादीशुदा होने के बावजूद प्रेम संबंधों को खत्म करने से मना कर दिया और जब अनीता इस मामले में सख्त रवैया अपनाया तो रवींद्र ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए हत्या की योजना बना डाली।

पत्नी ने नहीं की शिकायत तो एसपी ने खुद संज्ञान लिया
फिरोज और उसके दोनों सहयोगियों सैयद इरफान व सुहेल और हवलदार को आपराधिक साजिश और हत्या की कोशिश मामले में भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। मामले में एसपी अभिनव खरे ने स्वत: संज्ञान लेते हुए हवलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि, अनीता ने अपने पति रवींद्र पर शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।