
नई दिल्ली। देश का राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में अपराधियों ने बड़ी वारदात का अंजाम दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पीआर कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की उनके घरे पर घुसकर हत्या कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम ( Kitty Kumarmanglam ) की हत्या बीती रात वसंत विहार स्थित उनके आवास पर की गई थी। 67 वर्षीय किट्टी कुमारमंगलम की हत्या तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई है।
एक संदिग्ध हिरासत में, दो की तलाश जारी
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि हत्या की इस घटना को पिछली रात को अंजाम दिया गया। किट्टी कुमारमंगलम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में रहती थीं। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
खास बात यह है कि अपराधियों ने किट्टी कुमारमंगलम की हत्या क्यों की इसको लेकर कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि वो पड़ताल कर रही है।
लॉन्ड्री वाले के बाद दो संदिग्ध
किट्टी के घर में काम करने वाली ने बताया कि घटना वाली रात करीब साढ़े आठ बजे लॉन्ड्री वाला घर में आया था। उसके बाद दो लोग और भी आए थे।
इन दो लोगों ने घर में काम करने वाली के हाथ-पैर बांध दिए और किट्टी कुमारमंगलम की हत्या कर दी। काम करने वाली के बयान के आधार पर पुलिस ने लॉन्ड्री वाले को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
राजधानी एक और दोहरा हत्याकांड
इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड के साथ ही राजधानी दिल्ली में एक और सनसनीखेज वारदात हुई है। दक्षिण पश्चिम इलाके में दोहरे हत्याकांड से पुलिस भी सकते में है।
वायुसेना में अकाउंटेंट के 27 साल के बेटे और उनकी 52 साल की पत्नी की हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को वर्जिश के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डंबल से अंजाम दिया गया है।
हत्या के शिकार हुए शख्स के पिता कृष्ण स्वरूप सुधीर एयरफोर्स में एकाउंटेंट हैं। वे पालम एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात हैं। मरने वाले युवक की पहचान गौरव के तौर पर की गई है। जो हैदराबाद में निजी कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है लॉकडाउन के चलते वो पिछले एक वर्ष से बेरोजगार था।
पुलिस को हत्या की इस वारदात की जानकारी उनके पिता ने दी। हालांकि अभी हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।
Published on:
7 Jul 2021, 12:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.