ये आतंकवादी उत्तर प्रदेश से लगी दिल्ली सीमा सभी प्रवेश कर सकते हैं जिसके मद्देनज़र दिल्ली-हरियाणा, दिल्ली-यूपी की सीमा पर हाई अलर्ट रखा गया है। सभी कारो, ट्रक और अन्य वाहनों की सघन तलाशी चल रही है। दिल्ली पुलिस ने पुराने दिल्ली पहाड़गंज सहित कई इलाकों के गेस्ट हाउस, होटल्स, कश्मीर नंबर के वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी है। दिल्ली के सभी बस अड्डे, रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।