9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 वर्षीय लड़के ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस बनाया हवस का शिकार, रेप कर उतारा मौत के घाट

आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

2 min read
Google source verification
rape

20 वर्षीय लड़के ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस बनाया हवस का शिकार, रेप कर उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली। देश में लगातार बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। हैवान बच्चियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। अब बिहार के सीवान से एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की खबर आई है। आरोपी ने बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार करने के बाद उसकी हत्या भी कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों के मुताबिक घटना शनिवार रात की है। मामला बरहरिया पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां पर 20 साल के एक लड़के ने चार साल की बच्ची को एक शादी समारोह से ले गया, जिसके बाद उसने बच्चे के साथ रेप किया। मासूम बच्ची का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला।

कच्छी-सिंधी घोड़े को मिली भारत में सातवीं नस्ल के रूप में पहचान, जानें क्या है खासियत

आरोपी ने कबूला अपना गुनाह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीवान के एसपी नवीन चंद्र झा ने जानकारी दी है कि, 'आरोपी मोहम्‍मद ज‍ियाउद्दीन को पुल‍िस ने गिरफ्तार क‍र ल‍िया है, जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल लिया। आरोपी ज‍ियाउद्दीन ने पुल‍िस को बताया कि च्ची को वह गांव के एक व‍िवाह समारोह उसे बहला-फुसलाकर गांव के बाहर खेत में ले गया था। खेत में ही आरोपी ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने बताया कि लड़की के च‍िल्‍लाने की आवाज ना आए इसल‍िए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस द‍िया था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि देर रात तक जब बच्ची अपने घर नहीं आई तो उसकी मां ने गांव में तलाशना शुरू किया। उसी वक्त कुछ गांव वालों ने बताया कि बच्ची को उन्होंने आखिरी बार जियाउद्दीन के साथ देखा था। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर जियाउद्दीन को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के बताने पर पुल‍िस घटनास्थल पर पहुंची और बच्ची का शव बरामद किया