नई दिल्ली। दिल्ली से रांची आ रही 19 वर्षीय युवती के साथ झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में दो युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना से आहत युवती ने दो जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की है। पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार को जीआरपी थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। सीएम रघुवर दास ने भी दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।