19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / दिल्ली : आरोपी ने बेटी की सहेली को बनाया हवस का शिकार, फरार

दिल्ली : आरोपी ने बेटी की सहेली को बनाया हवस का शिकार, फरार

पुलिस ने पोक्सो और बलात्‍कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और वह मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 28 Sep 2018, 5:17 PM IST

crime in delhi

दिल्ली : आरोपी ने बेटी की सहेली को बनाया हवस का शिकार, फरार

नई दिल्ली : देश की राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। मानवता और रिश्‍ते को तार-तार कर देने वाला यह हादसा नई दिल्‍ली के जैतपुर इलाके है। दक्षिण पूर्व दिल्ली के जैतपुर के मदनपुर खादर में स्थित जेजे कॉलोनी में करीब 11 साल की मासूम बच्ची के साथ उसकी सहेली के पिता ने ही बलात्‍कार किया। जब यह मामला उस मासूम बच्‍ची के परिवार वालों को पता चला तो उन्‍होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने पोक्सो और बलात्‍कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और वह मामले की जांच कर रही है। आरोपी को जैसे पता चला कि उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, वह फरार हो गया है। यह घटना 26 सितंबर की बताई जाती है।

यह है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची जैतपुर इलाके के मदनपुर खादर मोहल्‍ले स्थित जेजे कॉलोनी में अपने पूरे परिवार के साथ रहती है। 26 सितंबर को वह बच्ची अपनी सहेली के साथ खेलने के गर्ज से उसके घर गई थी। जब वह अपने सहेली के घर पहुंची, उस वक्‍त उसकी सहेली घर पर नहीं थी। हां, उसके पिता महेंद्र उस वक्‍त घर पर ही था। जब उस बच्‍ची को सहेली घर पर नहीं मिली तो वह वापस जाने लगी। तब सहेली के पिता महेंद्र ने बहाने से उसे रोकने की कोशिश की। जब वह नहीं मानी तो उसने उस बच्‍ची को जबरदस्‍ती रोक लिया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला।

आरोपी फरार
इसके बाद जब वह बच्‍ची वहां से लौट कर अपने घर आई तो वह रो रही थी। जब उसकी मां ने पूछा कि क्‍यों रो रही है, तब उसने अपने साथ हुए दुष्‍कर्म के बारे में मां को बताया। गुस्‍से में लाल-पीले उसके परिजनों ने इसके बाद तत्‍काल पुलिस में मामला दर्ज कराया। आरोपी महेंद्र को जैसे ही पुलिस शिकायत के बारे में पता चला, वह फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश कर रही है।