हादसे के बाद बाइकसवार अंशुमन पुरी की यमुना में तलाश की गई। आसपास के कई अस्पताल खंगाले गए, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं, बाइक को टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर पुलिस ने एक हफ्ते के बाद कार चलाने वाले प्रवेश नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। बता दें कि कार चालक कार मालिक का दामाद है। पुलिस पूछताछ में प्रवेश ने भी कहा कि संभवत अंशुमन यमुना में गिर गया होगा। प्रवेश ने आगे बताया कि हो सकता है कि अंशुमन ने कोई कॉल अटेंड करने के लिए बाइक रोडसाइड के किनारे रोकी थी।