दरअसल, गुडगांव स्थित स्टार टावर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक क्रिएटिव एजेंसी का ऑफिस है। इस आॅफिस में काम करने वाली एक महिला ने रवि कपूर नाम के एक शख्स की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रवि को अरेस्ट कर लिया है। जिसके बाद उसको कोर्ट में पेश किया गया। आपको बता दें कि रवि एक प्राइवेट कंपनी में फाइनेंस एग्जिक्यूटिव के पद पर तैनात है। पुलिस के अनुसार जब टॉवर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई तो पाया कि आरोपी वहीं आसपास घूम रहा था। वीडियो में सामने आया कि उसने कई बार बिल्डिंग की लिफ्ट का इस्तेमाल किया। उसके हरकतें देख पहले तो महिलाओं ने उसको अनदेखा कर दिया, लेकिन उसकी हिम्मत बढ़ते देख उन्होंने पुलिस को सूचना देना ही मुनासिब समझा। बाद में उसी टॉवर में काम करने वाली अन्य 5 महिलाओं ने भी युवक की शिकायत की।