27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / हरियाणा: शादीशुदा पड़ोसन से युवक ने किया रेप, घटना से आहत पति ने जहर खाकर दी जान

हरियाणा: शादीशुदा पड़ोसन से युवक ने किया रेप, घटना से आहत पति ने जहर खाकर दी जान

मामला शनिवार का बताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 18 Sep 2018, 12:44 PM IST

DEMO PHOTO

DEMO PHOTO

चंडीगढ़। एक सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली वारदातें यानी रेप की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। वहशी दरिंदे अपनी हवास को मिटाने के लिए किसी भी हद से गुजर रहे हैं। रेप की घटना की एक और खबर हरियाणा से आई है। यहां कुरूक्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में रह रही शादीशुदा महिला का बलात्कार कर दिया।

रेवाड़ी गैंगरेप में चौंकाने वाला खुलासा, ऐसे रची गई थी साजिश, इस डॉक्टर ने भी दिया बड़ा धोखा

पीड़िता के पति ने दी जान

घटना से दुखी पीड़िता के पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। खबरों के अनुसार, थानेसर क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला का पति और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें धमकाते हुए आरोपी फरार हो गया। इस हृदयविदारक वारदात से आहत होकर पीड़िता के पति ने जहर खा लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया है कि शनिवार को उसका पति काम पर गया था। देर रात गांव के 25 वर्षीय सागर नामक युवक घर में घुस आया। उसने उसके साथ रेप किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। 25 वर्षीय विवाहिता के साथ हुई इस घटना से आहत होकर उसके पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित महिला के दो बच्चे हैं।

आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 306, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि आरोपी युवक ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। युवक ने पुलिस को बताया है कि वह महिला के बुलाने पर ही उसके घर गया था।