11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैदराबाद: बेटी ने की दलित लड़के से लव मैरिज, गुस्साए पिता ने दिनदहाड़े हंसिया से काट दिया हाथ

पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
dalit

उत्तराखंड: जाल बिछाकर पकड़ में आया आदमखोर तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

हैदराबाद। समाज के लिए नासूर बन गए ऑनर किलिंग का एक और मामला सामने आया है। तेलंगाना में फिर से ऑनर किलिंग हुई है। यहां एक बाप ने अपने जिगर के टुकड़े के हाथ काट दिए हैं। बेटी ने दलित युवक से शादी की थी। आरोपी ने अपने दामाद पर भी धारदार हथियार से हमला किया। पीड़िता लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ऑनर किलिंग: तेलंगाना में ससुर ने एक करोड़ रुपए देकर कराई दामाद की हत्या, यह वजह बनी कारण

दलित युवक से की थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओबीसी से ताल्लुक रखने वाली माधवी (20 वर्षीय) को दलित समुदाय के बी.संदीप (22 वर्षीय) नामक शख्स से प्यार हुआ। दोनों पांच वर्षों से एक दूसरे को जानते थे। दोनों ने एक साथ जिंदगी गुजारने का फैसला किया। माधवी ने अपने विवाह की बात घर पर बताई। जिसका उसके पिता मनोहर चारी ने कड़ा विरोध किया। 12 सितंबर को माधवी और बी. संदीप ने घरवालों की मर्जी के बगैर शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों ने एसआर थाने जाकर मदद मांगी। शादी के दिन दोपहर को लड़की के पिता मनोहर ने अपनी बेटी को फोन किया और सुलह के लिए अपने पति के साथ घर आने की बात कही। दोनों पति-पत्नी एरागाडा क्षेत्र के गोकुल थिएटर पहुंचे। उसके बाद मनोहर चारी भी वहां पहुंचा गया। उसने वहां पहुंचकर अपने साथ लाए थैले में से हथियार (चॉपर) निकालकर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मिली सीसीटीवी फुटेज में मनोहर ने पहले संदीप पर वार किया जो वहां से भाग गया। इसके बाद गुस्से में आकर मनोहर ने अपनी बेटी के हाथ पर भी वार कर दिया। फिर माधवी के चेहरे को भी निशाना बनाया। हमले से माधवी जमीन पर गिर गई। मनोहर ने फिर से अपनी बेटी पर हमला करने की कोेशिश की लेकिन एक व्यक्ति ने पीछे उसको लात मारी। जिससे वह डर कर भाग गया। बताया जा रहा है कि माधवी के गले और जबड़े के बीच 12 इंच गहरा घाव है। उसका बायां हाथ कटकर खाल के सहारे लटक गया। माधवी और संदीप का इलाज चल रहा है। दोनों सदमे में है। पुलिस ने मनोहर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्यारे बाप को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि वह आरोपी नशे

उल्लेखनीय है कि अभी तेलंगाना में ऑनर किलिंग का एक और मामला सुर्खियों में चल रहा है। इस मामले में लड़की के पिता पर अपने दामाद को मरवाने का आरोप लग रहा है।