25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

YouTube से सीखने के बाद पत्नी का सांप के जरिये मर्डर, सपेरा दोस्त और युवक गिरफ्तार

( Kerala News in Hindi ) कोल्लम में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला। सोती हुई पत्नी के ऊपर फेंक दिया जहरीला सांप ( Snake ) और काटते हुए देखा। यूट्यूब ( YouTube ) पर घंटों सांपों से जुड़े वीडियो देखा करता था शख्स।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 25 May 2020, 9:21 AM IST

पत्नी उथरा के साथ हत्यारोपी पति सूरज (फाइल फोटो)

पत्नी उथरा के साथ हत्यारोपी पति सूरज (फाइल फोटो)

तिरुवनंतपुरम। केरल ( Kerala News in Hindi ) के कोल्लम स्थित आंचल में सांप काटने से एक महिला की मौत ( Death from snakebite ) हो गई। मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने अपनी तहकीकात में इसे महिला के पति द्वारा की गई एक पूर्व नियोजित हत्या बताया। इस मामले की चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी पत्नी को ठिकाने लगाने के लिए वह व्यक्ति काफी वक्त तक यूट्यूब ( YouTube ) पर सांपों से जुड़े वीडियो देखा करता था।

क्राइम ब्रांच ने जांच के दौरान पता लगाया कि उस व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को मारने के लिए सांप खरीदा था। इसके बाद 25 वर्षीय महिला उथरा की मौत की जांच कर रही पुलिस टीम ने रविवार को उसके पति सूरज और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पांच डॉक्टरों ने किया एक युवती के मुंह में इंफेक्शन का ऑपरेशन, बाद में सभी की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

कोल्लम ग्रामीण के एसपी हरिसंकर ने कहा, "उथरा की मौत के सिलसिले में उसके पति सूरज और सांप पकड़ने वाले उसके दोस्त सुरेश को रविवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।"

पुलिस के मुताबिक यह घटना उथरा के घर में 6 मई की रात हुई। उस दिन सूरज पूर्व नियोजित साजिश के साथ एक सांप को बैग में छिपाकर अपने साथ लेकर गया। अपनी पत्नी उथरा को सोता हुआ देखने के बाद उसके ऊपर सांप फेंक दिया।

पुलिस ने आगे कहा, "उसने इंतजार किया और दो बार सांप को उसकी पत्नी को काटते हुए देखा। इसके बाद उसने सांप को एक कंटेनर में डालने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। सांप बच गया और अलमारी के नीचे चला गया। वह सारी रात जागता रहा। अगले दिन सुबह वह जल्दी निकल गया और महिला के माता-पिता ने उथरा को मृत पाया। बाद में कमरे से सांप भी मिला।"

उथरा के माता-पिता को इस बात पर शक हुआ क्योंकि यह दूसरी बार था जब सांप ने उसे काटा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का मन बनाया। जब वह अपने पति के घर में थी तब एक वाइपर ने उसे काटा था।

गुरुग्राम से दरभंगा तक बीमार पिता को साइकिल में बिठाकर ले गई ज्योति की केंद्र सरकार ने ली सुध

पुलिस को जांच में पता चला है कि सूरज ने सुरेश से एक वाइपर मंगवाया और 2 मार्च को अदूर स्थित अपने घर में उथरा को मारने की कोशिश की। हालांकि वह सांप के काटने से बच गई और उसे अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी मिलने पर वह अपने घर लौट आई।

पुलिस ने बताया, "पहली घटना से उनमें आत्मविश्वास आ गया था। वह सांपों को संभालने के लिए YouTube वीडियो देखा करता था और एक सांप पकड़ने वाले अपने दोस्त से भी यह सीखता था। सूरज ने दहेज के रूप में सोने की 98 गिन्नियां और नगदी ली थी। इसमें ज्यादातर सोना वह बेच चुका था। वह दूसरी महिला से शादी करने की उम्मीद में अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था।"