27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो हैवान पति ने किया आग के हवाले

महाराष्ट्र में पत्नी ने सेक्स से मना किया तो हैवान पति ने जलाकर मार डाला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 29 Sep 2018, 1:03 PM IST

crime

पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने के किया इनकार तो हैवान पति ने किया आग के हवाले

नई दिल्ली। शादी के बाद पत्नी का रक्षा जिम्मा पति का होता है, लेकिन जब पति ही हैवान बन जाए तो रिश्ते तार-तार हो जाते हैं। महाराष्ट्र के बीड़ से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत घाट इसलिए उतार दिया क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था।

पत्नी तबीयत ठीक नहीं होने की बात कही

महाराष्ट्र के बीड जिले में शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात 27 सितंबर की है, जब पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दरअसल 26 सितंबर की रात को हैवान पति ने सायरा नाम की अपनी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने को कहा, लेकिन सायरा ने तबीयत ठीक न होने के चलते पति की इस बात को मानन से इनकार किया।

पति को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक, फिल्म दिखाकर सुला दिया मौत की नींद

पहले तो मनाता रहा पति फिर...

पहले तो ये हैवान पत्नी को मनाने लगा, लेकिन जब किसी भी तरह पत्नी ने हामी नहीं भरी तो गुस्से से इस हैवान का पारा चढ़ गया। गुस्से और यौन संबंध बनाने के जुनून में इस अय्यूब नाम के इस हैवान ने रसोई घर से स्टोव लाकर पत्नी के शरीर पर किरोसिन छिड़क दिया और आग लगा दी। इसके बाद मौके से भाग गया। अध जली अवस्था में पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत से पहले अपने बयान में सायरा ने अपनी हालत का जिम्मेदार अपने पति को बताया।

दिल्ली से जुड़ा आतंकी हाफिज सईद का टेरर फंडिंग जाल, NIA के छापे में हुआ खुलासा

सायरा को जब अस्पताल ले जाया गया तब तक वह 75 फीसदी जल चुकी थी। पुलिस के मुताबिक सायरा ने मृत्यु पूर्व दिए अपने बयान में इसके लिए अपने पति का नाम लेते हुए उसे दोषी करार दिया। उन्होंने बताया कि अयूब पठान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।