27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक, फिल्म दिखाकर सुला दिया मौत की नींद

दिल्ली में अवैध संबंधों के शक के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, वारदात से पहले पत्नी को दिखाई फिल्म विवाह।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 26 Sep 2018, 9:59 AM IST

crime

पति को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक, फिल्म दिखाकर सुला दिया मौत की नींद

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहले देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और मर्द से संबंध है। मामला आदर्श नगर का है। जहां मंगलवार सुबह एक युवक ने पत्नी के अवैध संबंधों के शक में उसे मौत की नींद सुला दिया। मौत के घाट उतारने से पहले पति ने पत्नी को खूब प्यार भी किया। उसे फिल्म दिखाई और उसके बाद घटना को अंजाम दिया।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छेड़ा हिंदुत्व का मुद्दा, बोले- 'हिंदुत्व जीने का तरीका' फैसला दोषयुक्त

सुनील 27 वर्षीय पत्नी कविता और चार साल की बेटी के साथ आदर्शन नगर के लालबाग इलाके में रहता है। सुनील का इलाके में ही छोटा सा ढाबा है। 12 साल पहले सुनील ने कविता से प्रेम विवाह किया था। लेकिन पिछले दो साल से सुनील अपनी पत्नी पर किसी और मर्द के साथ संबंधों के लेकर शक था। इसे लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। दंपति में विवाद इस कदर बढ़ गया था कि दोनों अलग होने की कगार पर थे।

पहले जमकर पी शराब
सुनील ने पत्नी को मौत की नींद सुलाने की योजना सोमवार शाम को ही बना ली थी। इसी इरादे से सुनील ने अपनी बेटी को पास में ही रहने वाली अपनी मां सरोज देवी के पास छोड़ आया था। फिर घर आकर उसने जमकर शराब पी। इसके बाद सुनील पत्नी के साथ खाना खाकर टीवी देखने लगा। इस दौरान दोनों ने 'विवाह' फिल्म देखी। तब शायद पत्नी को जरा भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि विवाह फिल्म दिखाने वाला उसका पति उसकी मौत का कारण बनेगा। टीवी देखते हुए ही कविता सो गई।

दिल्ली में पकड़ाया कोख बेचने वाला रैकेटः गरीब महिलाओं से किराए पर कोख लेकर, निसंतान दंपती से करते थे सौदा

सुनील रात करीब 2 बजे उठा और पत्नी के सिर पर छोटे सिलेंडर से तीन बार वार किए। उसी सिलेंडर से उसने अपने सिर पर भी वार किया। इसके बाद उसने पुलिस को हत्या का सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके मे हुए इस हत्याकांड के बाद दहशत का माहौल है।