वहीं, मृतिका के भाई विद्यानंद कुमार ने बताया कि उनकी बहन को ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बार-बार उससे दहेज की मां की जाती थी। विद्यानंद ने बहन के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या की एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बबीता के पति सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं, उनकी तलाश की जा रह है।