नई दिल्ली। भारत और नेपाल सीमा पर बिहार के सीतामढ़ी जिला के मेजरगंज इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक मानव हड्डी तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से मानव शरीर की हड्डियों के साथ कई खोपड़ियां बरामद हुई हैं। तस्कर को कब्जे में लेने के बाद एसएसबी की टीम ने मेजरगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया।