दिल्ली पुलिस ने जान मोहम्मद केे पास से कुछ चीजें बरामद की हैं, जिनसे साफ संकेत मिलता है कि वह हिंदू पुजारी का वेश बनाकर डासना स्थित देवी मंदिर के पुजारी स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती की हत्या करना चाहता था। आपको बता दें कि नरसिंहानंद वो ही जिन्होंने हाल ही में इस्लाम धर्म के पैंगबर मोहम्मद साहब को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से भगवा रंग का कुर्ता, सफेद पायजामा, कलावा, चंदन और कुमकुम बरामद हुए हैं। इसके साथ ही तीस बोर का पिस्टल, दो मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस भी आरोपी के पास से मिले हैं। पुलिस पूछताछ में डार ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि जैश ने उसको पुजारी की हत्या के लिए यहां भेजा था।