सोमवार को हैक होने के बाद वेबसाइट के ठीक होने में लगभग 10 घंटे लग गए। लेकिन हैकर्स को एक बार वेबसाइट हैक कर तसल्ली नहीं थीा,उन्होंने मंगलवार की रात करीब 9 बजे फिर से अपने कारनामे को अंजाम दिया। वेबसाइट दोबारा हैक की गई तो इस बार होमपेज पर संदेश भी कुछ अलग ही था। इस बार हैकर्स ने हैपी बर्थडे पूजा का रिप्लाई करते हुए लिखा था 'सॉरी आई हैव अ बॉयफ्रेंड' ।इसके बाद आधी रात के करीब वेबसाइट फिर से हैक हुई। इस बार पेज पर 'Stuck by Faisal 1337', 'Pakistan Zindabad', 'Your Website Stamped By & Pak Cyber Attackers Team' जैसे संदेश लिखा था। इसमें आगे लिखा था,'सुरक्षा सिर्फ एक भ्रम है'।