गौरतलब है कि इससे पहले देश के सर्वोच्च अदालत की वेबसाइट हैक कर ली गई थी। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट को ब्राजीलियन हैकिंग ग्रुप ने हैक किया था। सुप्रीम कोर्ट के वेबसाइट के पूरे स्क्रीन पर “hackeado por HighTech Brazil HackTeam” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था। आपको बता दें कि इसके अलावा बीते वर्ष गृहमंत्रालय, रक्षा मंत्रालय के अलावा कानून और श्रम मंत्रालय के वेबसाइट को भी साइबर हमले से नहीं बचाया जा सका था। देश के महत्वपूर्ण संस्थाओं के ऑफिशियल वेबसाइट को हैक किए जाने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के वरिष्ठ अधिकारियों और भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम ने “technical configuration issue” को जिम्मेदार बताया था।