वहीं, पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि आज सुबह करीब 11.30 बजे पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोलाबारी कर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है।