बता दें कि शुक्रवार शाम को कश्मीर पुलिस को सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा के लेलहर इलाके में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे सेना, एसओजी और सीआरपीएफ जवानों के संयुक्त दल ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया।