23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमला, गोलीबारी में SPO शहीद और नागरिक की मौत

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमला, गोलीबारी में SPO शहीद और नागरिक की मौत

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला (Baramulla) से बड़ी खबर बारामूला (Baramulla) में आतंकियों ने एक SPO की गोली मार कर हत्या कर दी सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की नाकाबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Mar 2020, 10:14 PM IST

yui.png

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला (Baramulla) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आतंकियों ने एक SPO की गोली मार कर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार इस घटना में एक नागरिक की भी जान चली गई है। यह घटना बारामूला के सोपोर (Sopore) की बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की नाकाबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं बडगाम में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है।

CBSE ने कोरोना वायरस को लेकर लिया फैसला, बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को मास्क की छूट

आपको बता दें कि इससे पहले 19 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में ही को एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस ने यह जानकारी दी थी। पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई थी। मारे गए आतंकवादियों में एक कुख्यात शीर्ष आतंकी कमांडर भी शामिल था।

चीन के वायरस से जंग लड़ रहा भारत, वैक्सीन तैयार होने में लगेगा इतना समय

आतंकवादियों की पहचान जहांगीर रफीक वानी, राजा उमर मकबूल भट और उजैर अहमद भट के रूप में की गई थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक टीम को आतंकवादियों के बारे में एक विशेष जानकारी मिली थी जिसके बाद ऑपरेशन को अवंतीपोरा में शुरू किया गया था।