2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंडः एकतरफा प्यार में जलाई गई छात्रा की मौत के बाद दुमका में भारी तनाव, सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोग

Jharkhand Crime News: झारखंड के दुमका जिले में एकतरफा प्यार में जलाई गई युवती की आज रांची में मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद दुमका में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए है। महिलाओं के साथ-साथ हिंदू संगठन के लोग सड़कों पर नारेबाजी कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 28 Aug 2022, 2:47 PM IST

dumka_news.jpg

Jharkhand Girl Burnt in One Sided Love in Dumka Died in RIMS

Jharkhand Crime News: एकतरफा प्यार कितना खतरनाक होता है, इसका एक ताजा उदाहरण झारखंड के दुमका जिले से सामने आया है। जहां एक मुस्लिम मनचले ने एकतरफा प्यार में घर में सो रही हिंदू लड़की को जिंदा जला दिया। घटना बीते मंगलवार की है। आज उस लड़की ने रांची के रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन ने युवती की मौत की पुष्टि की है। जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

छात्रा की मौत के बाद दुमका का माहौल बिगड़ गया है। छात्रा की मौत की खबर फैलते ही दुमका में गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आएं। घटना के विरोध में शहर की दुकानें स्वत: बंद हो गई हैं। प्रदर्शन कर रहे लोग अंकिता के परिजनों के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। तनाव को देखते हुए शहर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

घटना के संबंध में बताया गया कि बीते मंगलवार को जब छात्रा अपने घर में सो रही थी तभी सुबह करीब पांच बजे मनचले युवक ने खिड़की से पेट्रोल छिड़ककर उसपर आग लगा दी थी। इस घटना में युवती 95 फीसदी जल चुकी थी। दुमका में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स के बर्न वार्ड में भेजा गया था। जहां पांच दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के आज आखिरकार उस लड़की ने दम तोड़ दिया।

पीड़िता की पहचान दुमका के जरूवाडीह मोहल्ले निवासी संजय सिंह की बेटी अंकिता के रूप में हुई है। अंकिता 12वीं की छात्रा थी। जबकि आरोपी उसी मोहल्ले का रहने वाला शाहरूख हुसैन है। घटना के दिन ही पुलिस ने शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें - दुमका में एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

इस शर्मनाक घटना के संबंध में एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि शाहरूख युवती से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन, युवती उससे बात करना भी पसंद नहीं करती थी। वह कुछ दिनों से युवती को चलते-फिरते रास्ते में भी परेशान किया करता था। मोबाइल पर भी फोन कर दोस्ती करने के लिए दवाब देता था।

सोमवार शाम भी आरोपी ने फोन कर दोस्ती करने की बात कही थी। लेकिन उसने इनकार कर दिया था। जिसके बाद मंगलवार सुबह आरोपी ने खिड़की से पेट्रोल छिड़ककर कर आग लगा दी और फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे जेल भेजा जा चुका है।