शनिवार को झारखंड के देवघर जिले के सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना 11:30 बजे के आसपास की है। घटा में कैदी की मौके पर ही मौत हो गई और अपराधी मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, देवघर कोर्ट में पेशी पर आए कैदी पर बेखौफ अपराधियों ने गोलियों की बौछार कर दी। कोर्ट कैंपस में गोलीबारी से भगदड़ मच गयी। पुलिस कोई जवाबी कार्रवाई कर पाती, उसके पहले अपराधी फरार हो गये।