अग्निपथ योजना को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। केंद्र की 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में बिहार में 200 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। रेलवे के सीनियर अधिकारी ने बताया कि शनिवार को 50 कोच और पांच इंजन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। यहां तक की कई टफॉर्म, कंप्यूटर सिस्टम और अन्य तकनीकी उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।