सेना में भर्ती की नई स्कीम 'अग्निपथ योजना' का विरोध देश में शुक्रवार को भी जारी है। बिहार, यूपी, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में इसका ज्यादा असर देखा जा रहा है। कई राज्यों में छात्रों ने ट्रेनों को निशाना बनाया है। छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के कारण कई यात्री ट्रेनों प्रभावित हुई है। खासतौर से बिहार में बहुत से स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है और कई ट्रेनें फूंक दी है। ऐसे में राज्य में रेल यातायात पूरी तरह पटरी से उतर गया है। 200 से ज्यादा ट्रेन सेवाएं इस प्रदर्शन की वजह से प्रभावित हैं।