एक महिला समेत 3 घायल
पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया है। देर रात क़रीब सवा एक बजे पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की चौकी को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस फायरिंग में बीएसएफ के एएसआई एसएन यादव और कॉन्सटेबल बीके यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान ये दोनों जवान शहीद हो गए। इस गोलाबारी में पाकिस्तान की तरफ से 80 एमएम के मोर्टार और एमएमजी का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक महिला समेत तीन स्थानीय लोगों के भी घायल होने की ख़बर है। बीएसएफ ने इस कायराना कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान रेंजर्स के साथ कई लोग घायल हुए हैं।