
कन्हैया कुमार समेत दस के खिलाफ देशद्रोह मामले में आज दर्ज होगी चार्जशीट
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कथित रूप से विवादस्पद कार्यक्रम मामले में जांच पूरी कर ली है। तीन साल पुराने इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सोमवार यानी आज कन्हैया कुमार समेत दस लोगों के खिलाफ देशद्रोह के मामले में चार्जशीट दर्ज करने जा रही है। रविवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपनी जांच पूरी की। इस मामले में सेल को दिल्ली पुलिस आयुक्त से जरूरी मंजूरी मिल गई है और अब 14 जनवरी को चार्जशीट दर्ज की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस जेनएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, सैयद उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य के खिलाफ चार्जशीट दर्ज करेगी।
इन सात के खिलाफ भी दाखिर होगी चार्जशीट
ये तीनों जेएनयू के छात्र रहे हैं। इसके अलावा सात कश्मीरी नागरिक आकिब हुसैन, मुजीब हुसैन, मुजीब हुसैन, उमर गुल, रईस रसूल, बशारत अली और खालिद बशीर भट के खिलाफ चार्जशीट दर्ज की जाएगी। स्पेशल सेल ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अभियोग से जरूरी निर्देश ले लिए हैं। चार्जशीट पटियाला हाउस कोर्ट में दखिल की जा सकती है।
जांच में ये आया सामने
जांच के मुताबिक, कन्हैया ने 9 फरवरी की शाम प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किया। पुलिस ने पाया कि जेएनयू कैंपस में ऐसी किसी भी गतिविधि के लिए ली जाने वाली अनुमति की प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई थी। इन प्रदर्शनकारियों को रोका गया और उन्हें बताया गया कि ऐसे किसी भी कार्यक्रम को करने के लिए उनके पास अनुमति नहीं है। चार्जशीट में कहा गया है, 'ऐसा होने पर कन्हैया कुमार आगे आए और सुरक्षा अधिकारी के साथ बहस करने लगे और इसके बाद भीड़ में मौजूद लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।'इससे पहले दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने बीते हफ्ते जानकारी दी थी कि च्च्मामले की जांच अंतिम चरण में है. इसकी जांच पेचीदा थी क्योंकि पुलिस टीमों को बयान लेने के लिये अन्य राज्यों का दौरा करना पड़ा था।
Updated on:
14 Jan 2019 11:55 am
Published on:
14 Jan 2019 09:37 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
