11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर: बांदीपोरा में आतंकी हमला, कांग्रेस नेता घर पर फेंका ग्रेनेड

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं और उनके घर पर ग्रेनेड भी फेंका।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit sharma

Nov 26, 2017

Kashmir

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक कांग्रेस नेता के घर रविवार तड़के आतंकवादियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि बांदीपोरा के हाजिन इलाके में कांग्रेस नेता इम्तियाज पारे के घर से गोलियों की आवाज सुनाई दीं। पुलिस ने कहा कि हम तथ्यों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हमले के दौरान इम्तियाज पारे घर में ही थे। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं और उनके घर पर ग्रेनेड भी फेंका। उन्होंने बताया कि सौभाग्य से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बता दें कि पारे पूर्व विधायक व सरेंडर करने वाले आतंकवादियों के ग्रुप 'इखवान' की स्थापना करने वाले मोहम्मद यूसुफ पारे के पुत्र हैं। इस आतंकी ग्रुप ने 1990 के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बलों की सहायता की थी।

जवान की कर दी थी हत्या

इससे पहले जम्मू कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत देखने को मिली है। यहां पाक आतंकियों ने भारतीय सेना के एक जवान का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। शनिवार को जवाब का शवत पुलवामा से बरामद हुआ है। शहीद जवान की शिनाख्त पहचान इरफान के तौर पर की गई हैै। बता दें कि इरफान कल ही अपने घर से लौटे थे। आतंकियों ने उनका अपहरण कर उनकी बाद हत्या कर दी। इस घटना के बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर मामले की जांच में जुट गई।