30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल नरबलि केस में बड़ा खुलासा, तांत्रिक के कहने पर इंसानी लाश के टुकड़ों को पकाकर डॉक्टर दंपती ने खाया भी था

Kerala Human Sacrifice Case: केरल के नरबलि मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने आज डॉक्टर दंपती के साथ-साथ तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। आज कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में कई बड़े खुलासे किए हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 12 Oct 2022, 2:49 PM IST

kerala_human_sacrifice_case.jpg

Kerala Human Sacrifice Case: Couple cut dead body into pieces blood splattered on walls

Kerala Human Sacrifice Case: घर में धन-संपत्ति आए इसलिए केरल के एक डॉक्टर दंपती ने दो महिलाओं की बलि दे दी। नरबलि के बाद डॉक्टर दंपती ने तांत्रिक के कहने पर महिलाओं की लाश के साथ भी दरिंदगी की। केरल पुलिस आज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दंपती ने महिलाओं की गला रेतकर हत्या की। फिर तांत्रिक के कहने पर महिलाओं के खून को घर में दीवारों पर छिड़का। इतना ही महिलाओं के लाश के टुकड़ों को पकाकर दोनों ने खाया भी।

दिल दहला देने वाली इस घटना के पीछे मुख्य साजिशकर्ता मो. शफी नामक तांत्रिक हैं। इसी ने महिलाओं से दोस्ती कर पहले उन्हें विश्वास में लिया और फिर उसका अपहरण कर नरबलि दिलवा दी। मामले में पुलिस ने मो. शफी, डॉक्टर भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि आधुनिकता के इस दौर में भी अधविश्वास को बढ़ावा देने दिल दहला देने वाली यह घटना केरल के पथानामथिट्टा जिले की है।


आज यहां के तिरुवल्ला से पुलिस ने एक घर के अंदर दो महिलाओं के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर दंपती को तांत्रिक ने यह पट्टी पढाई थी कि महिलाओं की बलि देने से घर में धन-संपत्ति बढ़ेगी। इसके बाद मुस्लिम तांत्रिक मो. शफी के कहने पर डॉक्टर भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार काले जादू के चक्कर में 'मानव बलि' दी गई। इस केस में गिरफ्तार डॉक्टर दंपती और तांत्रिक मो. शफी को एर्नाकुलम की सत्र अदालत में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 26 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन पर मानव बलि का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पहले महिलाओं की हत्या की और फिर उनके शवों के कई टुकड़े कर उन्हें तिरुवल्ला के पास एक घर में दफना दिया।

यह भी पढ़ें - केरल में नरबलि : घर में धन-संपत्ति आए, इसलिए डॉक्टर दंपती ने दो महिलाओं की दे दी बलि


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काले जादू के चक्कर में इन महिलाओं की बलि दी गई। आरोपियों ने धनवान बनने के लिए पूजा की थी, बलि के लिए इन महिलाओं से दोस्ती की गई और फिर अपहरण कर बलि दे दी। मृतकों की पहचान कदवंथरा निवासी पद्मम (52) और कालड़ी निवासी रोसिली (50) के रूप में हुई है। दोनों 26 सितंबर से लापता थीं।


मामले की जानकारी देते हुए कोच्चि के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने बताया कि हमने शफी से पहले पूछताछ की थी, लेकिन उसमें कोई सुराग नहीं मिला। वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही हम घटनास्थल तक पहुंचे। शफी ही मुख्य साजिशकर्ता व आरोपी है। पुलिस ने बताया कि साजिश रचने वाला शख्स मानसिक तौर पर एक विकृत इंसान है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मौत के घाट उतारने से पहले दोनों महिलाओं से दुष्कर्म तो नहीं किया गया है।


इधर इस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने वाम मोर्चा सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस घटना को अमानवीय बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। यह घटना न केवल महिला विरोधी है, बल्कि पर्दे के पीछे माकपा वर्कर व कट्टरपंथी हो सकते हैं।