नन को चर्च ने किया निलंबित
वहीं इसी बीच खबर आई है कि चर्च का हिस्सा रहीं एक नन को निलंबित कर दिया गया है। चर्च से निकाली गईं नन ने आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्हें चर्च ने निकाल दिया। जिसकी उन्हें कोई वजह भी नहीं बताई गई। आरोपी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली नन लूसी कलप्पुरा ने निलंबित करने पर सख्त नाराजगी जताई है। सिस्टर लूसी ने कहा, 'मुझे निष्कासित करने से पहले, मेरी गलती क्या है यह बताना चाहिए। मैं अपनी जिम्मेदारियों को आज तक पूरी सक्रियता से पूरा कर रही हूं। यह साफ किया जाना चाहिए कि मुझे निष्कासित क्यों किया गया है?'साथ ही चर्च से निकाली गई नन ने कहा कि चर्च में रेप पर किसी ने आवाज नहीं उठाई, इसलिए उन्हें दुख हुआ।